कौन हैं हम?
हम हैं धर्म रिपोर्टर यानी धर्म की ख़बरों को दुनिया जहान तक पहुंचानेवाले। हमारा मकसद है भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत की असली तस्वीर दुनिया के सामने लाना। धर्म से जुड़ी उन ख़बरों को एक मंच देना जो इधर-उधर बिखरी हुई हैं। धर्म-अध्यात्म, कर्म-कांड, पूजा-पाठ, ज्योतिष, वास्तुदोष, योग, आयुर्वेद के साथ-साथ हम उन तमाम धार्मिक ख़बरों को आपके सामने लाने की कोशिश करेंगे जो आपकी जिंदगी पर सीधा असर डाल रही हैं। धर्म से जुड़ी उन ख़बरों को भी हम अपनी वेबसाइट पर जगह देगें जिनका सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक महत्व है।
इसके साथ ही हमारी नज़र उन धार्मिक ख़बरों पर भी रहेंगी जो टीवी, अखबार, रेडियो,वेबसाइट के जरिए आप तक पहुंच रही हैं। हम आपको बताएंगे कि किस धार्मिक चैनल पर क्या चल रहा है? धार्मिक चैनल चलानेवाले लोग कौन हैं? उनके भविष्य के प्लान क्या हैं? साथ ही किस न्यूज़ चैनल और इंटरटेनमेंट चैनल पर कौन-सा धार्मिक प्रोग्राम हिट है। धर्म-अध्यात्म को लेकर बॉलीवुड सितारे क्या सोचते हैं? धार्मिक चैनलों और धार्मिक कार्यक्रमों की टीआरपी कितनी है?
धर्म से जुड़ी हर ख़बर को सही रूप में आपके सामने लाने के साथ-साथ हमारी नज़र उन लोगों पर भी रहेगी जो धर्म की आंड़ में चला रहे हैं ठगी की दुकान। इसके लिए देशभर में ‘टीम धर्म रिपोर्टर’ जुटी हुई है।
लेकिन, हम चाहते हैं कि आप भी हमारी इस नई पहल में हमारे साथ जुड़े। हमारी टीम का हिस्सा बने। क्योंकि हमारा मानना है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। तो, जुड़िए दुनिया के पहले धर्म न्यूज़ पोर्टल से। बनिए हमारे संवाददाता। भेजिए, अपने शहर से जुड़ी धार्मिक खबरें। हमारा ई-मेल एड्रेस है... dharmareporter@gmail.com
|