Advertisements
 
समलैंगिकता पर भड़के रामदेव
Untitled Document

Keep the Gas in the south east corner of the kitchen
 
Untitled Document

 लंदन: मंदिर परिसर में धमाका
 

लंदन. लंदन के हरे कृष्ण मंदिर में धमाका होने से मंदिर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह मंदिर लेस्टर में स्थित है। मंदिर में इसकी स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। शुरूआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसके किचन में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसके कारण यह घटना हुई। मंदिर में मौजूद 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

 
   
   

आगे पढ़ें

 
 

Untitled Document
 बने रहिए dharmareporter.com से
 

अब जल्दी ही होगी बड़े बड़े धर्मगुरुओं के प्रवचन www.dharmareporter.com पर। बिना कहीं गए आप आसानी से देख सकेंगे अपने श्रद्धेय गुरुजी की गुरुवाणी

 
   
   
 
Your Views
 Email  
 Message  
   
 
   "मानवता का एकमात्र मित्र शनि"
  Image Not Available
 

शनि ही एक ऐसा ग्रह है जो शाश्वत है और जब आज से 25 साल पहले मैं जब ज्योतिष का अध्ययन किया करता था तो ज्योतिष के बारे में काफी भ्रान्तियां फैली हुई थी कि शनि बड़ा खतरनाक ग्रह है, शनि ऐसा करता है, शनि वैसा करता है। उसके बारे में मुझे लगा कि इसको जानना चाहिए। मैने अध्ययन किया तो शनि को बड़ा रोचक, पाया और मेरा जो पहला लेख छपा वो भी शनि पर ही था और उसका प्रभाव पहले भी रहता है और बाद में भी रहता है। शनि Saturn एक Equaliser है और इस दुनिया में जो भी कुछ है उसको समता प्रदान करता है।

भाम्बी साहब, हमें मालूम है कि शनि एक बहुत विघ्नकारी ग्रह है आप हमें बताइये कि ऐसा क्यों है कि शनि को विघ्नकारी मानते हैं लोग और आप क्यों नहीं मानते हैं?

जब मैं ज्योतिष पढ़ा करता था। उस जमाने में दो बातें हुआ करती थी कि शनि बड़ा खतरनाक ग्रह है, शनि की साढे़ साती होती है। शनि आता है तो जाता नहीं है, इस तरह का था। जैसे आजकल है कि पितृ दोष है, इसका मामला तो काफी गंभीर हो गया है। शनि का मामला तो फिर भी टल जाता है जैसे कालसर्प योग है। हर आदमी की कुण्डली में कालसर्प योग है तो वहां मुझे Fascination हुआ कि शनि क्या है? मैने शनि को जानने की कोशिश की। अगर आदमी विघ्न के Process को समझ जाये कि विघ्न क्या है, विघ्न क्यों आता है विघ्न जीवन में किस लिए आता है। कहीं हमने गडबड़ कर दी, कहीं हमसे गलती हो गयी, कहीं हमसे कमीं हो गयी। शनि नहीं चाहता कि कोई गलती हो, कोई गडबड़ हो। इसलिए शनि से यदि हम चलें तो विघ्न कभी नहीं आता। इसलिए मुझे शनि से प्रेम है।

भाम्बी साहब कहते हैं कि शनि बड़ा Practical ग्रह है और व्यवहारिक ग्रह है, हर इंसान बोलता है, कहता है कि हमें व्यवसायिक होना चाहिए लेकिन व्यवहार से गुजरना नहीं चाहता। जैसे मान लीजिए कोई रिश्वत लेता है, वह गलत कार्य करके पैसा कमाना चाहता है। ये जो इस तरह की मानव की प्रवृत्ति है उसमें शनि का जो Role है वो क्या है?

आपने बोला कि शनि एक व्यवहारिक ग्रह है और हम सब चाहते हैं कि हमको जिन्दगी में बहुत कुछ मिले, इतना मिले कि जिन्दगी में किसी चीज की कमीं न रहे और जो हम चाहते हैं, हमारा उसके लिए कोई तरीका नहीं है जैसा कि आपने कहा कि जैसे कोई आदमी रिश्वत लेता है। शनि ये कहता है कि आपकी जो सीमा है, सीमा के अन्तर्गत आपको कुछ मिलेगा, पैसा मिलेगा, शनि आपको देने को राजी है। आप वो ही तो लेगें जिसके आप लायक हैं। आप लायक हैं तो एक रूपये के और चाहते हैं पांच रूपये और पांच के लिए आप लेते है रिश्वत। लेकिन शनि को जब मौका लगेगा तो शनि आपको पकड़ लेगा। जब शनि आपको पकड़ लेगा तो आपको बुरा लगेगा। इसके लिए आपको जेल हो सकती है, यदि जेल नहीं होगी तो आपकी नौकरी जा सकती है। क्योंकि शनि एक Equaliser है वो कहता है कि आपकी जो सीमा है, सीमा में रहिये, मैं आपका दोस्त हूं और यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो मैं आपको छोडूंगा नहीं।

इसका मतलब यह हुआ कि शनि बहुत खतरनाक ग्रह नहीं है, जितना माना जाता है इनको। लेकिन शनि आपको बांधकर भी रखता है। इसका मतलब यह हुआ कि शनि मन पर कुठाराघात करता है तो शनि मन के दुश्मन हुए?

आपने कहा कि शनि मन पर कुठाराघात करता है। आदमी का जो मन है उसकी उड़ान अनन्त है। अभी मेरे पास एक सज्जन आये तो मैने उनको बोला कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को कम करें, वो बोलने लगे कि महत्वाकांक्षा तो हर आदमी रखता है और रखना भी चाहिए। हमने कहा कि महत्वाकांक्षा एक होती है जायज। आप महत्वाकांक्षा कर रहे हैं और वो पूरी हो जाये। मान लीजिए सचिन तेंडुलकर महत्वाकांक्षा करे कि 20000 रन बना ले। उन्होने 10000 बना लिए है तो वो 20000 बना सकते हैं मान लीजिए एक आदमी क्रिकेट के मैदान में गया नही, उसको मालूम नहीं कि बैट कैसे पकड़ा जाता है और बहुत बड़ी-बड़ी महत्वाकांक्षा लेकर घूम रहा है। तो शनि वहां क्या करता है, वहां शनि Balance करता है, वहां आपके मन पर एक तरह से कुठाराघात करता है। वहां शनि आपको सिखाता है कि आप इस लायक तो नहीं है जितना आप मान कर चल रहे हैं। आप अपने आप को सीमा में लाइये और फिर देखिये कि छोटा पौधा भी अपने आप में पूर्ण है और बरगद भी पूर्ण है।

भाम्बी साहब, यदि शनि मानवता का दुश्मन नहीं तो यह मित्र कैसे है, यह बताइये हमको?

शनि जैसा ग्रह मानवता का दुश्मन नहीं हो सकता। दरअसल शनि मानवता का मित्र है। शनि का मतलब क्या है? शनि का मतलब है कि मान लीजिए हर Intellectual आदमी यानि हर आदमी बात करता है भगवान की, God की, Relation की, God का relation तो कोई होता नहीं, आप गीता से बोल देंगे, आप रामायण से बोल देंगे, आप यहां से कोट कर देंगे। आपका खुद का relation क्या है? ईश्वर का सम्बन्ध क्या है? मालूम पड़ेगा कि जाना कुछ नहीं, बातें सारी करवा लो तो शनि कहता है कि ऐसे बात नहीं बनेगी। दुख आपको हुआ, आपका पैर टूटा तो दर्द आपको है, आप फेल हुए तो फेल हुए, आपको नौकरी से निकाला गया तो आप नौकरी से निकले। आपका कोई आदमी बीमार हो गया तो आपके सामने मुश्किल आयी। जब मुश्किल आयी तो आपने महसूस की, जब महसूस की तो Intellectually महसूस नहीं की। आपने अपनी being के level पर महसूस की। जैसे हम रोज देखते हैं कि कहीं accident हो जाये तो हम देखते हैं, क्या फर्क पड़ता है और आगे चल देते हैं। यदि किसी घर वाले के साथ हो जाये तो मालूम पड़ता है। शनि कहता है मैं आपको छोडूंगा नहीं, मैं आपकी खबर लूंगा और मैं आपकी बड़ी गहरी खबर लूंगा और आपको बताना पड़ेगा कि दुख क्या होता है? जब आदमी दुख को जानेगा तो दुख के पार होने का रास्ता ढूंढेगा, that is Saturn.

नोट : “मानवता का एकमात्र मित्र शनि” पुस्तक के कुछ अंश इसमें प्रकाशित किया है। जिसके लेखक हैं मशहूर ज्योतिष श्री अजय भांबी जी । आगे की श्रृंखला भी आप धर्मरिपोर्टर पर पढ़ सकते हैं।

एस्ट्रोलोजर, अजय भांबी
All Sani News
शनि से डरो नहींClick
"मानवता का एकमात्र मित्र शनि"Click

  Advertisements









    Advertisements


 
 
New Page 1
धर्मयात्रा
बद्रीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री
badrinath_temple kedarnath temple yamunotri temple
 
 
 
 
               
           
n