|
लंदन. लंदन के हरे कृष्ण मंदिर में धमाका होने से मंदिर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह मंदिर लेस्टर में स्थित है। मंदिर में इसकी स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। शुरूआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसके किचन में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसके कारण यह घटना हुई। मंदिर में मौजूद 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। |