कैसे बने धर्म रिपोर्टर?
आप भी बन सकते हैं धर्म रिपोर्टर। जुड़ सकते हैं धार्मिक ख़बरों की पहली वेबसाइट से। आपको करना है बस इतना...
1-
अगर आपके शहर या आस-पास कहीं भी हो रहीं हैं धर्म से जुड़ी गतिविधियां। किसी का चल रहा हो प्रवचन। तो आप पूरी कवरेज लिखकर हमें ईमेल के जरिए भेज दें। ताकि आपके साथ-साथ वो लोग भी आध्यात्म के अमृत रस से सराबोर हो सके जो वहां तक नहीं पहुंच सकते हैं।
2-
साथ ही अगर आपके पास इस प्रकार की कोई इंफारमेशन हो कि कहां और कब किस बाबा का सतसंग होनेवाला है तो हमें जरूर बताइए, ताकि हम उसे अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर सकें।
3-
आपको अगर किसी ऐसी जगह के बारें में पता है जिसका धार्मिक महत्व है। या फिर किसी ऐसी धार्मिक जगह के बारें में जानकारी है जो रहस्यमयी है तो हमें बताएं।
4-
अगर आप किसी धार्मिक संगठन, मिशन, योगाचार्य, धर्माचार्य के शिष्य है तो उनके कार्यक्रम और शिविर के बारे में हमें अवगत कराते रहें, जिससे हम उनके कार्यक्रमों की कवरेज करवा सकें।
और हां अगर...
5-
धर्म की आंड़ में कोई चला रहा है अपनी दुकान। जादू-टोने और तंत्र-मंत्र के जरिए लगा रहा है जनता को चूना। तो आप उस धूर्त के खिलाफ उठाइए आवाज। सबूतों के साथ लिख भेजिए भगवा चोले में छिपे उस शैतान की पूरी दास्तां। ताकि कोई और ना फंसे उस चालबाज के चंगुल में।
इसके अलावा आप धर्म-अध्यात्म, धार्मिक रहस्य-रोमांच, योग-सत्संग के साथ-साथ अपनी किसी धार्मिक यात्रा से जुड़े अनुभव हमसे बांट सकते हैं।
तो फिर देर किस बात की, जुड़िए दुनिया के पहले धर्म न्यूज़ पोर्टल से। बनिए हमारे संवाददाता। भेजिए, अपने शहर से जुड़ी धार्मिक खबरें। हमारा ई-मेल एड्रेस है... dharmareporter@gmail.com आप हमें फोन भी कर सकते हैं। हमारा मोबाइल नंबर है +91-9899137260, +91-9810088981
|