Advertisements
 
समलैंगिकता पर भड़के रामदेव
Untitled Document

Keep the Gas in the south east corner of the kitchen
 
Untitled Document

 लंदन: मंदिर परिसर में धमाका
 

लंदन. लंदन के हरे कृष्ण मंदिर में धमाका होने से मंदिर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह मंदिर लेस्टर में स्थित है। मंदिर में इसकी स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। शुरूआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसके किचन में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिसके कारण यह घटना हुई। मंदिर में मौजूद 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

 
   
   

आगे पढ़ें

 
 

Untitled Document
 बने रहिए dharmareporter.com से
 

अब जल्दी ही होगी बड़े बड़े धर्मगुरुओं के प्रवचन www.dharmareporter.com पर। बिना कहीं गए आप आसानी से देख सकेंगे अपने श्रद्धेय गुरुजी की गुरुवाणी

 
   
   
 
Your Views
 Email  
 Message  
   
 
   दंड नायक शनिदेव
     
  Image Not Available
 

जनमानस में प्रचलित है कि शनिदेव कष्ट देते हैं लेकिन पुराण कहते हैं कि शनि को परमशक्ति परमपिता परमात्मा ने तीनों लोक का न्यायाधीश नियुक्त किया है। शनिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश को भी उनके किए की सजा देते हैं और ब्रह्मांड में स्थित तमाम अन्यों को भी शनि के कोप का शिकार होना पड़ता है।पुराण कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय करता है

तो वह शनि की वक्र दृष्टि से बच नहीं सकता। शराब पीने वाले, माँस खाने वाले, ब्याज लेने वाले, परस्त्री के साथ व्यभिचार करने वाले और ताकत के बल पर किसी के साथ अन्याय करने वाले का शनिदेव 100 जन्मों तक पीछा करते हैं।
सूर्य से उक्त ग्रह की उत्पत्ति मानी जाती है, इसीलिए शनि को सूर्य का पुत्र भी माना जाता है। यदि हम ग्रह की बात करें तो शनि ग्रह के चारों ओर जो वलय है वह दूर से नीला नजर आता है। वैज्ञानिक इस वलय को लेकर अभी भी अचंभित हैं कि आखिर ये वलय किस ‍चीज के बने हैं।
देवता या ग्रह : यह विवाद का विषय हो सकता है कि शनि एक देवता हैं या एक ग्रह। हनुमानजी के काल में शनि नाम के एक व्यक्ति भी हुए हैं जिनके चरित्र के आधार पर ही शनिग्रह के चरित्र को माना जाता है। उसी तरह जिस तरह हनुमानजी को मंगलग्रह का देवता नियुक्त किया गया है। फिर भी यह पूरी तरह से शोध का विषय है कि ग्रह और ग्रहों से संबंधित देवताओं का ग्रहों से क्या संबंध है। जो भी हो हिंदुओं के लिए दोनों ही पूजनीय हैं।
पुराणों के अनुसार : इनके सिर पर स्वर्ण मुकुट, गले में माला तथा शरीर पर नीले रंग के वस्त्र और इंद्रनीलमणि के समान। यह गिद्ध पर सवार रहते हैं। इनके हाथों में धनुष, बाण, त्रिशूल रहते हैं। शनि को सूर्य का पुत्र माना जाता है। उनकी बहन का नाम देवी यमुना और माता का नाम छाया (सवर्णा) है।
ज्योतिष के अनुसार : ज्योतिषियों अनुसार शनि मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं तथा इनकी महादशा 19 वर्ष की होती है। यह धरती और शरीर में जहाँ भी तेल और लौह तत्व है उस पर राज करते हैं। शरीर में दाँत, बाल और हड्डियों की मजबूत या कमजोरी का कारण यही हैं। शनिदेव से सभी डरते हैं क्योंकि ज्योतिष अनुसार शनि की साढ़ेसाती और ढय्या के फेर में फँसे व्यक्ति की जिंदगी में तूफान खड़े हो जाते हैं।
खगोल विज्ञान अनुसार : खगोल विज्ञान के अनुसार शनि का व्यास 120500 किमी, 10 किमी प्रति सेकंड की औसत गति से यह सूर्य से औसतन डेढ़ अरब किमी की दूरी पर रहकर यह ग्रह 29 वर्षों में सूर्य का चक्कर पूरा करता है। गुरु शक्ति पृथ्‍वी से 95 गुना अधिक और आकार में बृहस्पति के बाद इसी का नंबर आता है। अपनी धुरी पर घूमने में यह ग्रह नौ घंटे लगाता है। शनि धरातल का तापमान 240 फेरनहाइट है। शनि के चारों ओर सात वलय हैं, शनि के 15 चन्द्रमा हैं जिनका प्रत्येक का व्यास पृथ्वी से काफी अधिक है।

 
 
 
 
 

  Advertisements









    Advertisements


 
 
New Page 1
धर्मयात्रा
बद्रीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री
badrinath_temple kedarnath temple yamunotri temple
 
 
 
 
               
           
n